एसएसबी ने तस्करी का डीजल, खाद,पान के साथ दो बाइक किया जब्त

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने तस्करी का डीजल, खाद,पान के साथ दो बाइक किया जब्त


अररिया 11 मई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की बाह्य सीमा चौकी एफ समवाय की विशेष गश्ती टीम ने सोमवार दोपहर को चकोरवा गांव के पास तस्करी के लिए भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 85 लीटर डीजल,एक सौ किलो रासायनिक खाद,एक टोकरी पान को जब्त किया।

एसएसबी के जवानों की गश्ती टीम के द्वारा कार्रवाई के लिए तस्करों की घेराबंदी करने पर तस्कर अपने अपने मोटरसाइकिल को छोड़कर खेत होते हुए नेपाल की ओर भाग निकले।एसएसबी ने यह कार्रवाई चकोरवा में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के नजदीक भारत साइड में लगभग एक किलोमीटर पर की।जब्त तस्करी के समानों की कागजी कार्रवाई के बाद फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story