एसपी ने अपर थानाध्यक्ष और कोर्ट नायाबों के साथ की समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
एसपी ने अपर थानाध्यक्ष और कोर्ट नायाबों के साथ की समीक्षा बैठक


अररिया 07 अप्रैल(हि.स.)।समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी जितेन्द्र कुमार ने मंगलवार को सभी थानों के अपर थानाध्यक्षों एवं कोर्ट नायाब के साथ एक समीक्षा बैठक की।बैठक में कांडों के दैनिक निष्पादन, आपराधिक इतिहास के अद्यतनीकरण, जख्म प्रतिवेदन, कुर्की-जब्ती, वारंट एवं सम्मन के त्वरित निष्पादन हेतु विस्तृत ब्रीफिंग की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने घटना के बाद वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेने का निर्देश दिया।साथ कुर्की-जब्ती, वारंट एवं सम्मन के त्वरित निष्पादन की दिशा में सकारात्मक रूप से प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story