कैरम टूर्नामेंट में छोटू गुप्ता और डब्लू भगत फाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
कैरम टूर्नामेंट में छोटू गुप्ता और डब्लू भगत फाइनल में


अररिया 20 फरवरी(हि.स.)। जिले के सिमराहा बाजार में आयोजित कैरम बोर्ड टूर्नामेंट के फाइनल में छोटू गुप्ता की भिड़ंत डब्लू भगत के साथ होगी। फाइनल मैच 22 फरवरी रात को खेला जाएगा। गुरुवार रात खेले गए सेमीफाइनल मैच में डब्लू भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर को पराजित कर सभी को चौंका दिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच डब्लू भगत ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाड़ियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, जिसके बाद रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ।

आयोजन समिति में प्रेम प्रभात गुप्ता, सुभम कुमार, प्रतीक गुप्ता, छोटू गुप्ता, अमन सोनी, अंशु गुप्ता एवं हिमांशु सोनी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में मनीष भगत, आज़ाद, मिकाइल, मुन्ना यादव और पवन शामिल रहे। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका प्रेम प्रभात गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में गौतम कुमार ने जिम्मेदारी संभाली।

फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा। स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story