गैस आपूर्ति को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
गैस आपूर्ति को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक


अररिया 19 मार्च(हि.स.)। अनुमंडल पदाधिकारी बलवीर दास की अध्यक्षता में आपूर्ति से संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में गैस आपूर्ति की स्थिति, उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता सह अनुश्रवण समिति के सदस्य स्व. रेशनलाल पासवान के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर की गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में वर्तमान में गैस की कथित कमी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी गैस गोदाम प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें कि गैस सिलेंडर की कोई वास्तविक कमी नहीं है और अफवाहों से बचें।सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत संबंधित क्षेत्र में जाकर मामले का निष्पादन सुनिश्चित करें। यदि किसी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो उसे तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी के संज्ञान में लाया जाए, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

गैस बुकिंग में सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से दो अतिरिक्त मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं—8927225667 और 8391990070 इन नंबरों पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यालय एवं गोदाम में इन नंबरों को प्रमुखता से प्रदर्शित करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story