अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने समारोहपूर्वक मनाई अंबेडकर जयंती

WhatsApp Channel Join Now
अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने समारोहपूर्वक मनाई अंबेडकर जयंती


अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने समारोहपूर्वक मनाई अंबेडकर जयंती


अररिया 14 अप्रैल(हि.स.)।अररिया में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाई गई,जिसमें डीएम विनोद दूहन,एसपी जितेन्द्र कुमार के साथ अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

सबसे पहले शिवपुरी स्थित अंबेडकर सेवा सदन से बस स्टैंड,एडीबी चौक से होते हुए निकली अंबेडकर सेवा यात्रा आश्रम चौक पर जाकर समाप्त हुई।अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने आंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक समरसता वाले सिद्धांत का अनुपालन करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

द्वितीय सत्र में कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष उपायुक्त लेखा सह वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत अपने संबोधन से किया।पटना से विशिष्ट अतिथि के रूप में आए महाबोधि भंते दिनेश बौध ने पाली भाषा में बुद्ध वंदना एवं यूपी गाजीपुर से आई सुप्रसिद्ध गायिका सुमन बौद्ध ने भीम वंदना किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीएम विनोद दूहन ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और संविधान निर्माण के साथ ही समाजिक एकरूपता को लेकर किए गए प्रयास को आमलोगों से आत्मसात करने की वकालत की।एसपी जितेन्द्र कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुए समाज में एकरूपता लाने के लिए आरक्षण समेत अन्य प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक संबोधित किया।अधिकारियों ने अंबेडकर जयंती पर सबों को बधाई दी।

इससे पूर्व अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ,अररिया के अध्यक्ष विजय कुमार रजक ने सभी आगंतुक अतिथियों का बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story