अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला इकाई के रिक्त पदों का हुआ पुनर्गठन

WhatsApp Channel Join Now
अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला इकाई के रिक्त पदों का हुआ पुनर्गठन


अररिया 04 अप्रैल(हि.स.)। अररिया जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विशेष बैठक कुसियारगांव स्थित पार्क में जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।जिसमें संघ के पदधारकों के अवकाश और स्थानांतरण के कारण रिक्त पदों पर भर्ती किया गया।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए संघ के प्रभारी पदाधिकारी सह अध्यक्ष विजय कुमार रजक ने बताया कि डीएसओ दिनेश कुमार पासवान और अररिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो.रामदयाल पासवान को उपाध्यक्ष,सेवानिवृत प्राध्यापक विद्यानंद पासवान को आमंत्रित उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव पद पर सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ अज्ञेय पुष्प,पलासी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आशीष कुमार पासवान,प्राध्यापक प्रो.डॉ ब्रजकिशोर राम को सचिव,वरीय उप समाहर्ता अनुराधा किशोर और फारबिसगंज के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामशरण राम को प्रचार सचिव,गुलेंद्र कुमार राम को अंकेक्षक पद के लिए नामित किया गया।वहीं कार्यकारिणी में रामास्वामी भरत,अमरेंद्र कुमार पासवान,रंजीत कुमार चौधरी,सुधीर रजक,ललित कुमार रजक,सतेंद्र रजक,अजय भारती को शामिल किया गया है।

संघ के रिक्त पदों पर पुनर्गठन के बाद अंबेडकर सेवा सदन के स्थानांतरण और डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को समारोहपूर्वक मनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story