मकई के खेत में गला रेतकर महिला की हत्या,पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
मकई के खेत में गला रेतकर महिला की हत्या,पुलिस जांच में जुटी


मकई के खेत में गला रेतकर महिला की हत्या,पुलिस जांच में जुटी


अररिया 30 अप्रैल(हि.स.)। जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव के वार्ड संख्या 12 में गुरुवार को निर्मातापूर्वक गला रेतकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया। महिला की हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया।गुरुवार दोपहर को जब ग्रामीणों ने शव देखा तो ग्रामीणों के साथ आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।पुलिस ने मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच को लेकर एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाई,जिन्होंने मौके से ब्लड के साथ अन्य कई सैंपल कलेक्ट किए।

मकई के खेत में 25 वर्षीय महिला हिना परवीन मकई के खेत में घास काटने के लिए गई थी,जहां उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मृतका हिना परवीन गांव के ही निवासी असलम की दूसरी पत्नी थी। परिजनों के अनुसार, हिना सुबह करीब 11 बजे अपनी सौतन के साथ खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान उसके दो वर्षीय बेटे के रोने की सूचना मिलने पर वह घर लौटी, बच्चे को दूध पिलाया और फिर दोबारा खेत चली गई। बताया जाता है कि उसके खेत लौटने के कुछ ही देर बाद सौतन घर वापस आ गई।

करीब एक घंटे तक हिना के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। खेत में पहुंचे लोगों ने हिना का गला रेता हुआ शव देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना पर आरएस थाना प्रभारी अंकुर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार तथा एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ ने कहा कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच की जा रही है।अनुसंधान को लेकर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और स्थानीय स्तर पर भी सूचना संकलित करने के साथ तकनीकी अनुसंधान का सहारा मामले पर लिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story