पांच दिन पहले हुए फूल देवी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाईकिल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
पांच दिन पहले हुए फूल देवी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाईकिल बरामद


पांच दिन पहले हुए फूल देवी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाईकिल बरामद


अररिया 17 सितम्बर(हि.स.)। अररिया आरएस थाना क्षेत्र के रजोखर मजकूरी रोड राजा पोखर बड़ी नहर के पास 12 सितम्बर को 28 वर्षीया फूल कुमारी देवी पति विजय सहनी की हत्या किया हुआ शव बरामद किया गया था। जिस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ था। इस संबंध में मृतका के पति विजय सहनी के फर्द बयान के आधार पर आरएस थाना में कांड संख्या-218/26 दिनांक-12.09.26 धारा-103 (1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के उद्भेदन एवं अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु एसपी जितेन्द्र कुमार के द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी का अवलोकन के साथ मानवीय सूचना और एफएसएल रिपोर्ट के समीक्षा एवं विश्लेषण के उपरांत एक संदिग्ध परमानंद पासवान उर्फ पहाड़ी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा हत्या कारित करने की घटना को स्वीकार किया।

पूछताछ में हत्यारा ने बताया कि मृतका के साथ उनका अवैध संबंध था। स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उक्त व्यक्ति के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मोटरसाईकिल आदि बरामद किया गया है।

जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि निशानदेही पर खून लगा चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, एक मोबाईल फोन,अभियुक्त द्वारा घटना के समय धारण किया गया खून लगा वस्त्र बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 45 वर्षीय परमानंद पासवान उर्फ पहाड़ी पिता शनिचर पासवान बौसी थाना क्षेत्र के मझुआ वार्ड संख्या 14 का रहने वाला है।

छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार, एसआई त्रिपुरारी कुमार, अखिलेश कुमार, सौदागर कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, सिपाही सूरज कुमार, मोनू कुमार, चंदन कुमार, चौकीदार तनवीर आलम, विशुनदेव पासवान के साथ डीआईयू टीम शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story