राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से दावते इफ्तार का किया गया आयोजन
अररिया 17 मार्च(हि.स.)।राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ की अररिया जिला इकाई की ओर से फारबिसगंज के एक निजी होटल में दावते इफ्तार का आयोजन किया गया।यह आयोजन राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे तथा प्रखंड सचिव तौशिफ रेजा की ओर से दिया गया,जिसमें मजहब की दीवार टूटती नजर आई और बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
मौके पर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे ने कहा कि रमजान का महीना सिर्फ रोजा रखने का नहीं,बल्कि यह महीना सब्र,परहेज और इंसानियत की राह पर चलने के लिए तालिम देता है।
मौके पर पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर सहित सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

