दिल्ली से चोरी कर भाग रहा पश्चिम बंगाल का नौकर गिरफ्तार
अररिया 09 अप्रैल(हि.स.)। दिल्ली के अमर कॉलोनी में मालिक का करोड़ों रूपये के समान की चोरी कर भाग रहा नौकर अररिया में गुरुवार को गिरफ्तार हुआ।गिरफ्तार नौकर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चोपरा थाना क्षेत्र के माधोबिट्टा बुटीझड़ी का रहने वाला अख्तर अली पिता जमीरउद्दीन है।अररिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास से इसकी गिरफ्तारी की। जिसके पास से साढ़े तीन करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के तीन ट्राली बैग,689 ग्राम के सोने के एक बिस्किट,570 ग्राम स्वर्णा भूषण,670 ग्राम चांदी के आभूषण,एक रोलेक्स घड़ी,29 लाख 76 हजार 540 रुपैया नगद,विदेशी मुद्रा के रूप में डॉलर,पाउंड,यूरो,दिनार और अन्य देशों की विदेशी करेंसी के साथ चोरी के अन्य समानों को बरामद किया।जानकारी गुरुवार शाम को एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।
एसपी ने बताया कि दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अरूण ठकराल के घर में अख्तर अली नौकर के रूप में रहता था।अरूण ठकराल के घर में मकान मालिक एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति में घर में रखे सोने,चांदी के जेवरात एवं नकद रुपैया एवं अन्य सामानों की चोरी कर दिल्ली से फरार हो गया था।एसपी ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि अररिया बस स्टैंड के पास एक युवक को तीन ट्राली बैग एवं कंधे पर बैग रखे हुए था, को संदिग्ध अवस्था में है।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस और डीआईयू के साथ एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया।
कड़ाई से पुछने पर युवक द्वारा बताया कि दिल्ली में मकान मालिक अरूण ठकराल के घर में नौकरी करता था और उनके घर से उनके गैर मौजूदगी में सोने,चांदी के जेवरात, रुपैया,मोबाईल तथा अन्य सामानों का चोरी करने की बात को स्वीकार किया।पुलिसिया पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी के सामानों के साथ अपने घर उत्तर दिनाजपुर के चोपरा के माधोबिट्टा बुटीझड़ी जाने के क्रम में चोरी के सामानों के साथ अररिया उतरा था।उक्त संबंध में अररिया थाना में कांड संख्या-192/2026 दिनांक 09.04.2026 धारा-317 (2) बीएनएस अंकित किया गया है।
छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,एसआई जितेन्द्र प्रसाद,संजीव कुमार,मुकेश कुमार,राजन कुमार,डीआईयू के साथ अन्य टीम साथ थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

