जेएनवी में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
अररिया,26 मार्च(हि।स.)। अररिया आरएस स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) फकरे आलम ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. किम्मी कुमारी, श्रेयस नादयाल और डॉ. फैयाज अहमद शामिल थे। आयोजन कुल 21 समूहों में किया गया,जिसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया।पर्यावरण संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, डिजिटल तकनीक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी का नेतृत्व टीजीटी विज्ञान ए. पंकज ने किया, जबकि कला प्रदर्शनी की जिम्मेदारी कला शिक्षक राजेश कुमार ने संभाली। प्रेरणा कार्यक्रम का संचालन कृष्ण झा, खुशबू कुमारी, ओंकार नाथ, मोनिका कुमारी और रिया कुमारी ने किया। फोटोग्राफी का कार्य कंप्यूटर शिक्षक राणा प्रताप ने किया।
प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान और कला का यह समन्वय बच्चों में नई सोच विकसित करता है और उन्हें आधुनिक तकनीक समझने में मदद करता है।
निर्णायकों ने सेलजा समूह को प्रथम, ऋतिक समूह को द्वितीय और ब्यूटी समूह को तृतीय स्थान घोषित किया। चयन का आधार छात्रों की समझ, प्रस्तुति शैली और विषय की उपयोगिता को बनाया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

