ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 50 मोबाइल धारकों को मिला फोन

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 50 मोबाइल धारकों को मिला फोन


ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 50 मोबाइल धारकों को मिला फोन


अररिया 06 अप्रैल(हि.स.)। बिहार पुलिस की ओर से चोरी या गुम हुई मोबाइल की रिकवरी को लेकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे खोजकर मोबाइल धारकों को उनका फोन देती है।इसी कड़ी में अररिया जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या गुम हुई 50 मोबाइल बरामद किए गए।जिसे सोमवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सत्यापन के बाद मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल फोन वापस करवाया।चोरी हुई मोबाइल को फिर से पाकर मोबाइल धारक काफी प्रसन्न हुए और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही मोबाइल चोरी की शिकायतों के आलोक में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए मोबाइल की बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें जिले में गठित मोबाइल रिकवरी टीम डीआईयू और संबंधित थाना पुलिस की ओर से तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर चोरी हुई कुल 50 मोबाइल बरामद किया गया।जिसे सत्यापन के बाद मोबाइल धारकों को सौंप दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story