नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में 21 अकटूबर की शाम 50 फीट रावण का रिमोट से होगा दहन

WhatsApp Channel Join Now
नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में 21 अकटूबर की शाम 50 फीट रावण का रिमोट से होगा दहन


नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में 21 अकटूबर की शाम 50 फीट रावण का रिमोट से होगा दहन


अररिया 19 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रम को बृहद और सफल बनाने को ले युवा संघ के सदस्य तत्पर दिख रहे हैं। युवा एकता के बैनर तले हो रहे इस आयोजन के अध्यक्ष विवेक भगत की अध्यक्षता में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने सोमवार के दिन कार्यक्रम स्थल पर मुआयना करते हुए विधि व्यवस्था खासकर महिलाओं के बैठने कि व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल के एंट्री तथा एग्जिट प्वाइंटों का बैरिकेडिंग के साथ-साथ आतिशबाजी के चिंगारी से भगदड़ ना मचे इसको लेकर बैरिकेडिंग तथा चलंत शौचालय एवं पानी के पीने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए सभी तत्पर दिखे। युवा एकता के सदस्यों ने मनचले तथा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर निगरानी रखने के लिए आठ दर्जन वॉलिंटियर तथा संगठन के लोगों को दायित्व सौंपा है।

वही भक्ति कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विशेष कर स्टेज से दक्षिण बैठने की व्यवस्था तथा पुरुषों के लिए स्टेडियम के स्टेयर्स पर व्यवस्था की गई है। जबकि कार्यक्रम स्थल के दोनों द्वार से को वाहनों कि एंट्री निषेध रहेगी। बुधवार शाम रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित प्रखंड प्रमुख मनोज यादव की मौजूदगी में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा।

उल्लेखनीय हो कि विगत दस वर्षों से लगातार रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन युवा संघ नरपतगंज की ओर से किया जाता रहा है, जिसमें क्षेत्र के सभी युवा बढ़चर कर हिस्सा लेते हैं तथा कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। युवा एकता के अध्यक्ष विवेक भगत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीप प्रज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं को अतिथियों तथा आगंतुकों से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद राम जी की झांकी निकाली जाएगी तथा भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भक्ति जागरण का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, जिससे हर्षोल्लास का माहौल बना रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा एकता के अध्यक्ष विवेक भगत,कोषाध्यक्ष प्रदीप पासवान,बिहारी बाबू, किट्टु मंडल,धीरज मंडल, मुन्ना, अमोद मंडल,राजेश सिंह, रोशन मलकार,दीपक पोद्दार आदि अहम भूमिका निभा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story