24 घंटे के भीतर लूटकांड का उद्भेदन,तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
24 घंटे के भीतर लूटकांड का उद्भेदन,तीन गिरफ्तार


अररिया 03 नवम्बर(हि.स.)। जिले की नरपतगंज थाना पुलिस ने 01 नवम्बर की देर रात पूर्णिया के श्रीनगर निवासी राहुल कुमार पिता देवेंद्र साह से बाइक, मोटरसाइकिल समेत अन्य समानों के लूटकांड मामले का पुलिस ने केस दर्ज होने के चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है।मंगलवार को शाम फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है और लूटकांड में प्रयुक्त बाइक के साथ लूटी हुई बाइक और तीन मोबाइल एवं पांच हजार रूपये नगद बरामद किया गया है।

एसडीपीओ राजकिशोर ने बताया कि 01 नवम्बर की देर रात अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने अचरा से हाइवे की तरफ जा रहे पूर्णिया श्रीनगर के राहुल कुमार नामक युवक से मधुरा पश्चिम टोला के पास हथियार का भय दिखाकर उनकी बाइक और 15 हजार रूपये और अन्य समान लूट लिया था।मामले को लेकर 2 नवंबर को पीड़ित युवक के द्वारा नरपतगंज थाना में लूटकांड को लेकर आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर नरपतगंज थाना में कांड संख्या 710/26 धारा 309(4),317(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।एसपी के निर्देश पर फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।टीम ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी की।वहीं घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक के साथ लूटे हुए सुपर स्प्लेंडर बाइक,तीन मोबाइल और नगद पांच हजार रूपये बरामद किए गए।

गिरफ्तार बदमाशो में नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या एक के सुनील कुमार दास पिता बाबूलाल दास उर्फ बौआ दास,प्रदीप कुमार पासवान पिता सत्तो पासवान और फुलकाहा थाना क्षेत्र के अमरौरी वार्ड संख्या 3 के शिवम कुमार यादव पिता प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी दल में नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार,फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य,फुलकाहा थाना की एसआई रंजना कुमारी, नरपतगंज थाना के एसआई सोमेश्वर प्रसाद,गणेश साह,अंकुश कुमार सिंह,समरजीत कुमार,रवीता कुमारी,रविप्रकाश द्विवेदी के साथ अन्य सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story