एसटीएफ टीम पर हमला कर स्मैक तस्कर को छुड़ाया, हमला में एक पुलिस अधिकारी और तीन जवान घायल

WhatsApp Channel Join Now
एसटीएफ टीम पर हमला कर स्मैक तस्कर को छुड़ाया, हमला में एक पुलिस अधिकारी और तीन जवान घायल


अररिया 11 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गढ़िया गांव में दो स्मैक तस्करों को स्मैक के साथ पकड़े जाने के बाद अन्य की गिरफ्तारी की कोशिश में रविवार को तस्करों के समूह ने एसटीएफ टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एसटीएफ के एक अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है।एसटीएफ टीम पर हमला करवाने का आरोप खैरा गढ़िया के मुखिया पति मो.फारूक पर लगाया गया है।मुखिया पति पर पुलिस ने तस्करों के सहयोग करने का आरोप लगाया।भीड़ द्वारा स्मैक के साथ पकड़े गए स्मैक तस्कर को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने की बात पुलिस द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार,एसटीएफ की टीम स्मैक तस्करों का पीछा करते हुए दयानंद साह और अनिल साह को स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया था।दोनों की गिरफ्तारी के बाद आगे और रिकवरी के लिए एसटीएफ की टीम खैरा गढ़िया के पास पहुंची।दोनों तस्करों के साथ एसटीएफ की टीम लोकेशन पर अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए खड़ी थी।इसी दौरान तस्करों को सहयोग कर रहे खैरा गढ़िया के मुखिया पति मो.फारूक ने तस्कर लोगों को एकत्रित कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया,जिसमें एसटीएफ के एक पदाधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए।इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस हिरासत में लिए गए एक स्मैक तस्कर अनिल साह को स्मैक के साथ छुड़ाकर अपने साथ लेकर चले गए।हालांकि एसटीएफ पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में देवीगंज वार्ड संख्या 13 निवासी दयानंद साह पिता आनंदी साह,खैरा गढ़िया के वार्ड संख्या 13 के राजकुमार साह पिता सदानंद साह और पलार वार्ड संख्या 14 के जुल्फिकार पिता मो. शनिक है।पुलिस तीनों को नरपतगंज थाना लेकर गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story