अररिया सांसद ने गृह मंत्री के दौरे को ऐतिहासिक और दूरदर्शी दिया करार

WhatsApp Channel Join Now
अररिया सांसद ने गृह मंत्री के दौरे को ऐतिहासिक और दूरदर्शी दिया करार


अररिया 26 फरवरी(हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सीमांचल के दौरे को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया।इससे पहले भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने स्वागत व अभिनंदन किया।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरा को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि सशक्त सीमा ही सुरक्षित भारत की आधारशिला है और सीमांचल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना केंद्र सरकार का संकल्प है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के माध्यम से एनडीए सरकार बिहार के सीमावर्ती गाँवों के इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्कृति, पर्यटन, जीवन स्तर और आर्थिक उन्नति को सशक्त बना रही है।

मोदी सरकार के लिए सीमावर्ती गाँवों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमांचल अब उपेक्षा का नहीं, बल्कि अवसर और विकास का केंद्र बनेगा।सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में सीमांचल क्षेत्र सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story