त्रिशूल थाम सांसद ने किया महावीरी झंडा में शिरकत,कहा सनातन और सनातनी जग चुका

WhatsApp Channel Join Now
त्रिशूल थाम सांसद ने किया महावीरी झंडा में शिरकत,कहा सनातन और सनातनी जग चुका


अररिया 13 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज में निकले महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस में सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी अपने समर्थकों के साथ अनोखे अंदाज में शामिल हुए।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह हाथ में त्रिशूल थामे हुए रखा और समर्थकों के साथ जय श्री राम के जयघोष करते रहे।सांसद के साथ उनके समर्थक व भाजपा नेता अनूप जायसवाल,शम्भू साह,दिलीप मेहता,प्रदीप कन्नौजिया,प्रदीप कुमार,गणेश गुप्ता,सूरज कुमार सोनू,आशुतोष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस फारबिसगंज में सौ साल से अधिक समय से अनवरत निकलती आ रही है और लगातार इसके स्वरूप में बढ़ोतरी हो रही है।लाखों की संख्या में जिस उत्साह के साथ समर्थक इसमें शामिल हो रहे हैं,वह सनातन और सनातनियों के जागृत होने का परिणाम है।उन्होंने कहा कि सनातन समाज अब जग चुका है।

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ जुलूस में शामिल अखाड़े के लोगों और महावीरी झंडा के मौके पर पूरे जिलेवासियों को बधाई दी।विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किए गए कवायद पर उन्होंने संतोष प्रकट किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story