डाक हरिपुर में सीएम के प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारियों का सांसद ने लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
डाक हरिपुर में सीएम के प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारियों का सांसद ने लिया जायजा


अररिया 05 जुलाई(हि.स.)।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 7 जुलाई को फारबिसगंज के डाक हरिपुर प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारियों का सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को जायजा लिया।उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

सांसद ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा ।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story