सांसद ने बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना कर जिलेवासियों से की अपील
अररिया 21 फरवरी(हि.स.)।सांसद प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया गया।साथ ही मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई।
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवस की विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस,जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन,जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया।
मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील किया कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी ज़िम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाने हेतु प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा कि 1098 पर बाल विवाह की सूचना देकर इस पर रोक लगाया जा सकता है।उन्होंने अपील किया कि बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है बल्कि हम सभी के सामूहिक ज़िम्मेदारी भी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

