लटकते बिजली तार और लो वोल्टेज के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
लटकते बिजली तार और लो वोल्टेज के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन


अररिया 03 जून(हि.स.)। फारबिसगंज के मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में रहने वाले दर्जनों महादलित उपभोक्ताओं ने बुधवार को लटकते बिजली के तार और लो वोल्टेज बिजली को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि 2021 से ही वे लोग अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली का उपयोग करने को विवश हैं। आपसी सहयोग से पोल और तार का व्यवस्था कर बिजली का कनेक्शन लिया गया था।लेकिन इन पांच सालों में सभी पोल और तार जर्जर हो चुके हैं,जो बड़े हादसों को दावत दे रहा है।

लटकते बिजली के तार कई स्थानों पर घरों और खेतों को छू रहा है,जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलटी लाइन लगाने की मांग को लेकर औराही फीडर कार्यालय में कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन उन आवेदनों पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है। लो वोल्टेज की समस्या के कारण खेती और व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति के साथ बिजली के रहने पर लो वोल्टेज के कारण जीना मुहाल हो गया है।

प्रदर्शन करने वालों में अरुण कुमार मेहता, बीरेन्द्र मेहता,सुधीर मेहता,धीरज मेहता,श्रवण कुमार,रमता ऋषिदेव, बाइकेन ऋषिदेव, डोमी ऋषिदेव,राजेश ऋषिदेव, चन्दर ऋषिदेव, मोनू कुमार, गजेंद्र ऋषिदेव, सुलेखा देवी, अमेरिका देवी, प्रीति देवी, टिकारी ऋषिदेव, कंचन कुमारी, चूल्हिया देवी, रेणु देवी, रमेश ऋषिदेव, बिन्देश्वरी ऋषिदेव, गुड्डू मेहता, रामबिलास सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story