युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आपसी रंजिश में हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आपसी रंजिश में हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


अररिया 03 जुलाई (हि.स.)।

जिले के आरएस थाना क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। युवक खून से लथपथ घर से करीब दो सौ मीटर दूर हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे मिला। जिसे आनन फानन में परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव व्याप्त है।

मृतक की पहचान हरियाबाड़ा वार्ड संख्या 9 निवासी मो. शरीफ के 25 वर्षीय पुत्र समीउल्लाह के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल समीउल्लाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने समीउल्लाह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। उसके पेट और गर्दन पर कई गहरे जख्म मिले हैं। हत्या के बाद अपराधियों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और आरएस थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह का कहना है कि हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story