स्थापना के 33 साल बाद मिला अररिया को यातायात थाना,जटाशंकर बने पहले थानाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
स्थापना के 33 साल बाद मिला अररिया को यातायात थाना,जटाशंकर बने पहले थानाध्यक्ष


स्थापना के 33 साल बाद मिला अररिया को यातायात थाना,जटाशंकर बने पहले थानाध्यक्ष


अररिया,01 नवम्बर (हि.स.)।अररिया में लगातार लगते जाम और अनियंत्रित ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए अररिया जीरो माइल के पास यातायात थाना का शुभारंभ एसपी अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को किया।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर यातायात थाना का उद्घाटन किया। पहले थानाध्यक्ष के रूप में एसपी ने जटाशंकर की प्रतिनियुक्ति की। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक बलों की भी प्रतिनियुक्ति थाना में की गई है।जो शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने की दिशा में काम करेगी।

इस मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अररिया में यातायात थाना की आवश्यकता महसूस हो रही थी। लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात थाना का शुभारंभ किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रहे, इसके लिए थानाध्यक्ष एवम अन्य पुलिस अधिकारी हमेशा मुस्तैद रहेंगे। यातायात संबंधी एफआईआर यातायात थाना में दर्ज होगी।

उन्होंने कहा कि जिला में आने वाले दिनों में आधुनिक ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की जाएगी।उन्होंने कहा कि यातायात थाना को ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जरूरी समान और संसाधनों से लैस किया जायेगा। फिलहाल अधिकारियों और बलों को ट्रैफिक हेलमेट एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। अररिया जिले को स्थापना के 33 साल बाद यातायात थाना मिला।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774330 Articles

Share this story