सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, माता पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, माता पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत


सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, माता पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत


अररिया 08 नवम्बर(हि.स.)। अररिया में बीती देर रात बाइक की टक्कर के बाद कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के रानीगंज मार्ग पर गिदवास के पास घटित हुई।

मृतक की पहचान रानीगंज के पचीरा हांसा कमलपुर वार्ड नंबर 13 निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद एहसान के रूप में हुई है। वह बाइक से अपने चाचा से मिलने अररिया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, एहसान की बाइक पहले दूसरी बाइक से टकराई। वह सड़क पर गिर गया, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

एहसान के चाचा मोहर्रम ने बताया कि वह शनिवार देर रात बाइक से अररिया आ रहा था। गिदवास के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकराई और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद चारपहिया वाहन ने उसे कुचल दिया।

एहसान के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था और दिल्ली व पंजाब में मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। कम उम्र में ही माता-पिता को खो चुके एहसान से परिवार को काफी उम्मीदें थीं। उसकी अचानक मौत से उनकी दोनों बहनों पर आफत आ गया है और दोनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774256 Articles

Share this story