कुर्साकांटा पीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण,तत्काल पीएचसी वैकल्पिक भवन में संचालन का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कुर्साकांटा पीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण,तत्काल पीएचसी वैकल्पिक भवन में संचालन का निर्देश


अररिया 10 सितम्बर(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन ने गुरुवार को कुर्साकांटा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों एवं परिसर का जायजा लेते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, दवा की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वर्तमान भवन एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति को देखते हुए तत्काल किसी अन्य उपयुक्त भवन को चिन्हित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन वहां से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story