एसएसबी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पर लगी पराली की आग पर पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पर लगी पराली की आग पर पाया काबू


अररिया 19 नवम्बर(हि.स.)। जिले के पिपरा कामत टोला में बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे पराली हाइडेंशन बिजली तार के चपेट में आने से शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग लग गई,जिसे एसएसबी 56 वीं बटालियन की ई समवाय के जवानों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर तत्परता के साथ अग्निशमन दल के कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आग पर काबू पाया।

एसएसबी की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया।संयुक्त कार्रवाई के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित बचा लिया गया। बचाव एवं आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान सशस्त्र सीमा बल की ओर सेदो सब इंस्पेक्टर और पांच जवान शामिल थे,वहीं अग्निशामक दल जोगबनी की ओर से कांस्टेबल सारण व विवेक कुमार मौके पर मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story