टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल मो.गजनी सहयोगियाें के साथ गिरफ्तार,कई हथियार बरामद

WhatsApp Channel Join Now
टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल मो.गजनी सहयोगियाें के साथ गिरफ्तार,कई हथियार बरामद


टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल मो.गजनी सहयोगियाें के साथ गिरफ्तार,कई हथियार बरामद


अररिया 03 अप्रैल(हि.स.)। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल मो.गजनी उर्फ मो. मुस्तजीर को उसके एक सहयोगी मो. कलाम के साथ गिरफ्तार किया। दोनों अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ लूट की योजना को लेकर बनमोतर पुल के पास खड़ा था।जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली,जिसके बाद एसपी जितेन्द्र कुमार ने जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया,जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा,दो कारतूस,चोरी की एक मोटरसाइकिल और चोरी का एक टोटो चार्जर बरामद किया।

शुक्रवार शाम एसपी जितेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में यह जानकारी दी। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मो.गजनी उर्फ मो. मुस्तजीर एक दुर्दांत अपराधी है और जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार था। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल के द्वारा दर्शाना पंचायत के बनमोतर पुल के पास बाइक पर खड़े इन बदमाशों की घेराबंदी की गई तो गजनी के सहयोगी कलाम बाइक से कूदकर फरार हो गया।जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार मो.गजनी के खिलाफ जोकीहाट थाना और किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना में कुल 17 संगीन मामलों के कांड दर्ज हैं,जबकि कलाम के खिलाफ जोकीहाट थाना में एक मामला दर्ज है।

छापामारी दल में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा,सब इंस्पेक्टर रजनीकांत कुमार, पंकज कुमार, दीप नारायण यादव,महिला सिपाही अनुष्का कौल और सिपाही कारू कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story