बीस साल की युवती की गला रेतकर हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
बीस साल की युवती की गला रेतकर हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी


अररिया 03 अगस्त(हि.स.)। जोकीहाट प्रखंड के मटियारी पंचायत के अझुवा गांव के वार्ड संख्या नौ में बीस साल की युवती की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और बाद में शव को परिजन को सौंप दिया।

मृतका अझुवा गांव निवासी मोहसिन की बीस वर्षीया बेटी जुमनी है। परिजन ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद के बाद पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतका की बहन के अनुसार, उनके धान के खेत में पड़ोसी की बकरी चली गई थी, जिसकी शिकायत उनके माता-पिता ने पड़ोसी से की थी।आरोप है कि इस शिकायत से नाराज होकर पड़ोसी ने पहले परिवार के साथ मारपीट की और फिर गला रेतकर हत्या कर दी।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपों की पुष्टि की जा सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story