स्मैक के साथ बाइक पर सवार दो युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
स्मैक के साथ बाइक पर सवार दो युवक गिरफ्तार


अररिया 02 मार्च(हि.स.)। जिले की जोगबनी थाना पुलिस ने शनि मंदिर टिकुलिया बस्ती के पास वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक पर सवार दो युवक को 198.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक जोगबनी के पासवान टोला वार्ड संख्या 16 के 19 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजा पासवान और खजूरबाड़ी कॉलोनी वार्ड संख्या 15 के रहने वाले 20 वर्षीय छोटू कुमार राम पिता स्व रामप्रसाद राम है।जानकारी सोमवार को फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने जोगबनी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

फारबिसगंज एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बीआर 38 क्यू 7481 नंबर की बाइक से स्मैक की तस्करी कर दो युवक ले जा रहा है।एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने शनि मंदिर टिकुलिया बस्ती के पास वाहन चेकिंग की,जिस क्रम में इस नंबर की बाइक आने पर तलाशी लेने के क्रम में स्मैक के बरामदगी की गई।पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ दो मोबाइल भी जब्त किया है।

छापेमारी दल में जोगबनी थाना के सब इंस्पेक्टर विष्णुकांत,गोरख कुमार,मुकेश कुमार,विवेक मंडल,एएसआई विनोद प्रसाद के साथ सिपाही मनोज कुमार और विकास कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story