जोगबनी में फर्जी एसएसबी जवान गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जोगबनी में फर्जी एसएसबी जवान गिरफ्तार


जोगबनी में फर्जी एसएसबी जवान गिरफ्तार


अररिया 07 अगस्त(हि.स.)। जोगबनी नगर परिषद के ईमली गाछ चौक पर शुक्रवार को फर्जी एसएसबी जवान बनकर घूमते हुए पकड़ा गया।सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और आम आदमी के मदद से फर्जी एसएसबी जवान को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया।

जोगबनी थाना में पुलिस के अधिकारी और एसएसबी के अधिकारी गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार युवक फर्जी एसएसबी का जवान बनकर घूम रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नूर आलम पिता: सैफुल्ला अंसारी के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वह यह सब क्यों और कैसे कर रहा था, इसका पता लगाने में जुटी है।

पुलिस और एसएसबी के अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं,लेकिन फर्जी एसएसबी जवान को हिरासत में लेने की पुष्टि की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story