पोखर के पास युवक का मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
पोखर के पास युवक का मिला शव,पुलिस जांच में जुटी


अररिया 18 मई(हि.स.)। जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के भेड़ियारी पोखर के पास सोमवार दोपहर 34 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।स्थानीय लोगों ने जब शव को नहर के किनारे देखा तो जोगबनी थाना पुलिस को सूचित किया गया,जिसके बाद मौके पर जोगबनी थानाध्यक्ष महादेव कामत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई। शुरुआती दौर में काफी समय तक शव को शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

दरअसल शव एक दो दिन पहले का जान पड़ता है,जिसके कारण शिनाख्त में परेशानी हुई। बाद शव की पहशान बथनाहा थाना क्षेत्र के पंकज कुमार नामक युवक के रूप में की गई, जिसके बाद उनके घर वालों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान को एफएसएल की टीम को बुलाई,जो मौके पर से कई सैंपल कलेक्ट किए।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। परिजनों ने हत्या कर शव को छिपाने के नियत से फेंक देने का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story