श्याम भक्त मण्डल ने किया जदयू नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत
अररिया 15 मार्च(हि.स.)। जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा का श्याम भक्त मण्डल की ओर से उनके मनोनयन पर रविवार को स्वागत किया गया।श्याम भक्त मंडल समिति के संरक्षक जयकुमार अग्रवाल और अभिषेक दुबे की अगुवाई में पवन मिश्रा का स्वागत किया गया और उनके मनोनयन पर उन्हें मिठाई खिलाई गई और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्याम भक्त मंडल के संरक्षक जयकुमार अग्रवाल और अभिषेक दुबे ने बताया कि पवन मिश्रा अच्छे संगठनकर्ता हैं और श्याम भक्त मण्डल के लिए ये गौरव की बात है कि समिति के सचिव आज जनता दल यूनाइटेड के अररिया के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
समिति के अध्यक्ष विवेक शिखवाल व कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए भविष्य में और तरक्की की कामना की। पवन मिश्रा ने श्याम बाबा को नमन करते हुए समिति के सभी साथी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जयकुमार अग्रवाल,अभिषेक दुबे,विवेक शिखवाल,सतीश श्रीवास्तव के अलावे अरुण साह,अमित फोगला,अमित अग्रवाल,गुड्डू झा,सरिता शिखवाल,धनेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

