कारा सुधार समिति के अध्यक्ष ने अररिया मंडल कारा का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
कारा सुधार समिति के अध्यक्ष ने अररिया मंडल कारा का किया निरीक्षण


अररिया 01 अगस्त(हि.स.)। बिहार विधानसभा के कारा सुधार समिति के अध्यक्ष निशा सिंह ने अधिकारियों के साथ अररिया मंडल कारा का निरीक्षण किया।कारा मंडल की ओर से सुरक्षाकर्मियों के द्वारा कारा सुधार समिति के अध्यक्ष निशा सिंह का गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारा सुधार समिति के अध्यक्ष ने कारागार के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा ली। साथ ही बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुनी गई।

कारागारों में मानवीय संवेदनाओं, सुरक्षा और सुधारात्मक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story