बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर बबलू झा निर्विरोध निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर बबलू झा निर्विरोध निर्वाचित


बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर बबलू झा निर्विरोध निर्वाचित


अररिया 22 अप्रैल(हि।स.)। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का जिला स्तरीय चुनाव बुधवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में संपन्न हुआ।चार बजे तक चले मतदान के बाद अभय कुमार उर्फ बबलू झा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।जबकि अन्य पदों के लिए गिनती गुरुवार को होगी।

बबलू झा के नाम पर किसी अन्य उम्मीदवार ने दावा नहीं किया, जिससे उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। वहीं, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, संगठन सचिव और कार्यालय सचिव सहित अन्य पदों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया।

कुल 822 मतदाताओं में से 685 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम 4 बजे मतदान समाप्त होते ही मतपेटियों को सील कर दिया गया। इन मतों की गिनती गुरुवार को की जाएगी, जिसके बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई के इस चुनाव को स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बबलू झा के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन्होंने इसे संगठन की एकता और सामूहिक निर्णय का प्रमाण बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story