रफ्तार का कहर:मौके पर चार की मौत,सात घायल

WhatsApp Channel Join Now
रफ्तार का कहर:मौके पर चार की मौत,सात घायल


रफ्तार का कहर:मौके पर चार की मौत,सात घायल


रफ्तार का कहर:मौके पर चार की मौत,सात घायल


रफ्तार का कहर:मौके पर चार की मौत,सात घायल


अररिया 10 जून(हि.स.)। बिहार के अररिया जिले में बुधवार को रफ्तार का कर देखने को मिला। अररिया पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच 27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई,जबकि सात लोग घायल हो गए।

दरअसल कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार को ठोकर मारी,जिससे साइकिल सवार गैयारी निवासी कोनेन अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक तेजी से भागने लगा,जिससे स्कॉर्पियों अपना लेन छोड़कर दूसरे लेन में एक कार पर पलट गई।जिससे स्कॉर्पियों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।स्कॉर्पियो में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक में पूर्णिया अमौर के विशनपुर निवासी गौतम झा,मायानन्द झा और शांति देवी है।

सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित कुलिश अधिकारी और बल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।हादसे के कारण सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों का लंबा काफिला लग गया है।जिसके कारण आवागमन ठप्प हो गया है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया,वहीं सड़क को खाली करवाकर आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पुलिस प्रशासन लगे हुए है।

मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।सात घायल हैं।सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।स्कॉर्पियो का चालक फरार बताया जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story