फारबिसगंज श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से महेंद्र बैद मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से महेंद्र बैद मनोनीत


अररिया 19 मई(हि.स.)।फारबिसगंज तेरापंथ भवन में मंगलवार को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष के रूप में महेंद्र बैद को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। दो वर्षों के कार्यकाल के लिए हुए वार्षिक बैठक में चुनाव को लेकर महेंद्र बैद के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाया गया।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की ओर से वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी गण मौजूद थे।

बैठक की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के स्मरण के साथ हुई।महासभा के संवाहक अनोप बोथरा के द्वारा श्रावक निष्ठा पत्रिका वाचन किया। तत्पश्चात सदन में उपस्थित सभी ने दीपक समदरिया के साथ सामूहिक संघ गान किया। फारबिसगंज सभा के द्वारा महासभा के संवाहक अनूप बोथरा और महासभा के कार्यकारिणी सदस्य एवं बिहार क्षेत्र सभा प्रभारी मनोज भंसाली का महेंद्र बैद,बछराज राखेचा और निर्मल मरोठी के द्वारा जैन प्रतीक चिन्ह पहनाकर स्वागत किया गया। लक्ष्य समदरिया को कक्षा दसवीं में 91 प्रतिशत अंक लाने और दर्शिता समदरिया एवं यशस्वी श्रीमाल को 12 वीं कक्षा में 95 और 88 प्रतिशत लाने को लेकर सभा द्वारा प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महेंद्र बैंद ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में पिछले दो वर्षों के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी के प्रति अपना आभार जताया एवं पिछले कार्यकाल को बहुत ही सुखद अनुभव माना। सभा मंत्री मनोज भंसाली ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले दो वर्षों के सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी । कोषाध्यक्ष हेमंत चिंडालिया के द्वारा आय- व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पिछली बैठक में नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी बछराज राखेचा और अनूप बोथरा ने सर्वसम्मति से महेंद्र बैंद को पुनः एक बार फिर सत्र 2026 -28 के लिए सभा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story