सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत डॉ अंबेडकर प्रतिमा की सफाई

WhatsApp Channel Join Now
सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत डॉ अंबेडकर प्रतिमा की सफाई


अररिया 13 अप्रैल(हि.स.)। सामाजिक न्याय सफ्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा फारबिसगंज नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रतिमा स्थल और उनके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा सेवा ही संकल्प के साथ देश के महापुरूषो व शहीदों को उचित सम्मान देने के अवसर के रूप में मना रही है।इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले महापुरुषों व शहीदों के विचार से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण सक्रिय योगदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा,पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह,नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू,नगर महामंत्री शिवानी सिंह वार्ड पार्षद संजय रजक आदि ने भारत रत्न डॉ अम्बेडकर देश और देश देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story