सोयाबीन फैक्टरी में कार्यरत बिजली मिस्त्री की गिरने से हुई मौत, पुलिस तहकीकात में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
सोयाबीन फैक्टरी में कार्यरत बिजली मिस्त्री की गिरने से हुई मौत, पुलिस तहकीकात में जुटी


अररिया 06 अगस्त(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा में गुरुवार को एक नवनिर्माणाधीन सोयाबीन फैक्टरी में कार्य करने के दौरान बिजली मिस्त्री के गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

आनन-फानन में फैक्टरी में कार्यरत अन्य लोगों और मजदूरों द्वारा गंभीर रूप से घायल बिजली मिस्त्री को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों में उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अररिया आरएस के रजोखर के जतवारा निवासी 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री मो.नसीम शाह पिता मो.अकबर शाह के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर फारबिसगंज थाना में पदस्थापित एसआई कलीम आलम पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्थल भेज दिया हैं।

घटना के संबंध में मृतक मो.नसीम शाह के भाई मो. रिजवान शाह, मो.मुस्ताक, मो. रुस्तम आदि ने बताया कि उनका भाई फारबिसगंज के ढोलबज्जा में निर्माणाधीन राज ऐग्रोनिक नामक सोयाबीन फैक्टरी में बीते दो वर्षों से बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करता था। कहा कि फैक्टरी मालिक का नाम भोला साहनी है, जो सुपौल जिले के भीमपुर का निवासी बताया जाता है। मृतक को 4 पुत्री एवं 1 पुत्र है,जो छोटे-छोटे बच्चे है।

वहीं इलाज़ कर रहे चिकित्सक मनोज कुमार ने बताया कि युवक के सर में काफी जख्म है। नीचे गिरने से सर फट गया, जिससे रक्तस्राव काफी होने से उसकी मौत हो गई।

मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story