फारबिसगंज रेड लाइट एरिया की होगी सीलिंग, प्रक्रिया शुरू
अररिया 27 मई(हि.स.)। फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्चियों को मानव तस्कर द्वारा लाकर जबरन देह व्यापार का धंधा कराने के मामले को अररिया पुलिस कप्तान ने रेड लाइट एरिया क्षेत्र को मजिस्ट्रेट के द्वारा पूरी तरह सीलिंग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी बुधवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि फारबिसगंज रेड लाइट एरिया के अतिरिक्त अन्य इलाकों में होने वाले देह व्यापार या इमोरल ट्रैफिकिंग क्षेत्र को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दरअसल मंगलवार की देर रात एसपी जितेंद्र कुमार के द्वारा फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में गठित महिला थाना और फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर जबरन देह व्यापार में ढकेली गई दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू के साथ देह व्यापार धंधा संचालित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।
एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले भी फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई थी। जिसमें दस नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू के साथ ही 33 महिला पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था।
लगातार इलाके में मानव व्यापार में संलिप्त धंधेबाजों के द्वारा मिल रही सूचना के आलोक में एसपी द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

