श्री रामनवमी रथयात्रा में इस साल झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध

WhatsApp Channel Join Now

अररिया, 26 मार्च(हि.स.)।

जिले के फारबिसगंज में श्री रामनवमी रथयात्रा जुलूस गुरुवार को राजेन्द्र चौक से निकाला गया।जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष भगवा ध्वज थामे रामभक्त शामिल हुए।

जुलूस में शामिल रामभक्तों के जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।ग्यारहवें साल निकले श्री रामनवमी रथयात्रा में इस बार जहां ढाक की थाप के साथ आदिवासी नृत्य ने लोगों के मन को मोहा।

जुलूस में शामिल दर्जनों झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।अलग अलग अखाड़ों के शामिल रामभक्तों के द्वारा अलग अलग झाकियों की प्रस्तुति ने जुलूस में शमा बांध दिया।वानर सेना के साथ रामभक्त हनुमान का गदा के साथ नृत्य,जटायु की उड़ान,राम दरबार,शिव के अलग अलग तांडव वाला रूप,अयोध्या में बने राम मंदिर का स्वरूप, मां काली का रौद्र रूप,राधा कृष्ण की प्रेम लीला प्रदर्शित करती झांकी,विशाल नंदी महाराज पर भगवान शिव और मां पार्वती की सवारी के साथ ब्रह्मकुमारी राजयोग गीता पाठशाला के ओम शांति केन्द्र की ओर से भगवान शिव और राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहा।

जुलूस में शामिल इन झाकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।देवी देवताओं के अलग अलग स्वरूप वाले झांकियों के गुजरने पर सड़क के किनारे और छत पर खड़े रामभक्तों ने इन पर पुष्प की वर्षा भी की।

श्री रामनवमी रथयात्रा के आयोजन को लेकर पिछले एक माह से आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश,डिंपल चौधरी,मनोज सोनी,आयुष कुमार,प्रेम केशरी,भवेश कश्यप,श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव,रजत रंजन,अविनाश कन्नौजिया,आयुष अग्रवाल,आदर्श गोयल, रजत रंजन,राजेश सोनी,सोनू राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए रहे।गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर अखाड़ों को शामिल होने हेतु आमंत्रण के साथ शहर में तोरण द्वार,प्रतिमा निर्माण,शहर भर में भगवा ध्वज लगाने जैसे कार्य दिन रात एक कर करते रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story