भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला


अररिया 23 अप्रैल(हि.स.)। संसद में महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन द्वारा विरोध करने के खिलाफ आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को फारबिसगंज स्टेशन चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह की अगुवाई में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की उपस्थिति में हुए पुतला दहन में भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, भाजपा नेता प्रवीण कुमार,युवा मोर्चा नेता गोलू सिंह, किशन शर्मा, महिला नेत्री नम्रता सिंह जिला मंत्री चंद्र कला राय सहित बड़ी संख्या मे महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

मौके पर महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने महिला को मिलने वाले अधिकार पर कुठाराघात किया, जिसका जवाब देश की आधी आबादी देगी।महिलाओं के सपने और अरमानों को कुचलने वाले कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story