प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया गया सम्मानित


अररिया 24 अप्रैल(हि.स.)।फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वंदना सभागार में सफल भैया-बहनों को मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता, सचिव डॉ. नेहा राज, प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र तथा शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव डॉ. नेहा राज और अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता ने अपने संबोधन में छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सहयोग की प्रशंसा की।

अध्यक्षीय उद्बोधन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता के द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story