पीएचसी में आशा कार्यकर्ता और फैसिलेटरो ने किया धरना प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
पीएचसी में आशा कार्यकर्ता और फैसिलेटरो ने किया धरना प्रदर्शन


अररिया 17 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बकाया मानदेय भुगतान की मांग सहित अन्य तीन सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं और फेसिलेटरों ने एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया।

इस मौके पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अगुवाई अध्यक्ष रीना कुमारी एवं संचालन कोषाध्यक्ष रेणुका रिया ने किया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बीते आठ माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण परिवार के भरण पोषण में काफी कठिनाई होने की बात कही। इसके अलावे उनकी अन्य मांगों में आशा एवं आशा फैसिलेटर की सेवानिवृत्त की उम्र सीमा 65 वर्ष करने, सेवानिवृत्त पैकेज और पेंशन देने की मांग की गई।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में अध्यक्ष रीना कुमारी,उपाध्यक्ष बुधिया देवी,गीता देवी, फूल देवी,अंजू देवी,रेणुका रिया, जहां आरा,सुस्मिता भारती, दुलारी देवी, रागनी देवी,आशा मिश्रा, सहनी देवी,अनिता देवी,पुष्पा देवी,पूनम देवी, मोनिका देवी,कंचन देवी,सबिता देवी सहित बड़ी संख्या में आशा व आशा फैसिलेटर कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story