रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी जोरों पर

WhatsApp Channel Join Now
रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी जोरों पर


अररिया 19 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज में 26 मार्च को निकलने वाले श्री रामनवमी रथयात्रा जुलूस की तैयारी में आयोजन समिति के सदस्यों ने ऐतिहासिक बनाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

फारबिसगंज के राजेन्द्र चौक से श्री रामनवमी रथ यात्रा 11 वां वर्ष निकलने वाला है।शहर में चारों ओर भगवा झंडा लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।कार्यकर्ताओं की टोली दिन रात शहर को भगवमय बनाने में लगे हैं।बुधवार देर रात से राजेन्द्र चौक से झंडा लगाते हुए दीनदयाल चौक तक भगवा ध्वज लगाया गया,जो गुरुवार को भी जारी रहा।

भगवा ध्वज लगाने के दौरान रथ यात्रा कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय प्रकाश एवं उपाध्यक्ष मनोज सोनी,प्रेम केसरी ने बताया कि जिस रूट से रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलती है। पूरे रूट में भगवा झंडा से शहर को सजाया जा रहा है,ताकि शहर भगवामय हो सके। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की निकलने वाली रथयात्रा को लेकर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से दिन रात मेहनत कर रहे हैं और काफी उमंग के साथ कार्यकर्ता रथ यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

ध्वज लगाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश उपाध्यक्ष मनोज सोनी, प्रेम केसरी, आयुष अग्रवाल,गौरव राठौर,सह कोषाध्यक्ष सोनू राय,गजेंद्र गुप्ता, किशन शर्मा, राजा दास, संजय तालुकदार,गणेश गौतम, निशांत प्रकाश, राजा कुमार, अमन कुमार,रोहित कश्यप,कृष्ण गुप्ता,रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story