जदयू के नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
जदयू के नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया सम्मान


अररिया, 14 अक्टूबर(हि.स.)। फारबिसगंज के एक होटल के सभागार में बुधवार को जदयू की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर नव मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर बिरेंद्र कुमार राय को पुनः दोबारा अररिया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।जबकि लंबे समय से संगठन हित में काम कर रहे सीताराम मंडल को पुनः दूसरी बार और महेंद्र सिंह चौहान को पहली बार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समारोह की अध्यक्षता फारबिसगंज प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश राय एवं मंच संचालन अमृता कुमारी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा शामिल हुए।नव मनोनीत पदाधिकारियों ने इन अपने-अपने मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व विकसित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतारने का हर संभव प्रयास करेंगे।

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन को प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, प्रदेश सचिव संचिता मंडल, पूर्व प्रदेश सचिव रमेश सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नितेश कुमार राय,अमृता कुमारी, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राय, मिथिलेश ऋषि देव, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष उमेश पासवान, वकील सिंह यादव, गुड्डू अली, तेज नारायण यादव, जिला महासचिव जावेद अंसारी, अफरोज आलम, संजय कामत, अजय मंडल, संजय मेहता, अनंत राय के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story