तेरापंथ महिला मंडल का गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान पर परिचर्चा
अररिया 08 मार्च(हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फारबिसगंज तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा निर्देशित गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान में गृहणियों के राष्ट्रीय ,सरकारी सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर विकास को लेकर विस्तृत परिचर्चा किया गया। । कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत के साथ की गई। तत्पश्चात उपासिका प्रभा देवी सेठिया,कमला महनोत,अध्यक्ष समता दुगड़ और उपाध्यक्ष सविता महनोत और समता बोथरा के द्वारा विभिन्न संस्थाओं से आए हुए अध्यक्ष को जैन प्रतीक चिन्ह पहनाकर स्वागत और सम्मानित किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा समता दुगड़ ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी महिलाओं का स्वागत एवं सभी को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।वहीं माहेश्वरी महिला मंडल की संगीता बाहेती ने पारिवारिक स्तर पर चर्चा करते हुए कहा कि नारी का सम्मान परिवार में अवश्य होना चाहिए। यदि नारी का विकास परिवार में होता है तो समाज और राष्ट्र का विकास भी होगा।
समता महिला मंडल की ओर से श्वेता सुराणा ने सामाजिक स्तर पर नारी के विकास पर परिचर्चा करते हुए कहा कि समाज में नारी ही नारी की शक्ति है। मारवाड़ी संस्कृति शाखा की तरफ से रोजी जैन ने सरकारी स्तर पर परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार की तरफ से बेटी के जन्म से ही बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं,जिसमें महिलाओं पर ध्यान दिया गया है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से अंजु गोयल ने कहा कि आज लोकसभा और विधानसभा में भी 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। महिला का विकास राष्ट्र का विकास होता है।मौके पर वीणा बैद,अंजू बैद विनीता बछावत,विनीता बैंगानी,सोनू पटावरी,सुशीला दफ्तरी,ममता डागा और सारिका बैद के द्वारा लघु नाटक का मंचन किया गया।कमला महनोत और सारिका बैद के द्वारा गीत और कविता की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी संस्थाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

