पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कांग्रेस और चित्रांश परिवार ने प्रतिमा माल्यार्पण कर किया याद

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कांग्रेस और चित्रांश परिवार ने प्रतिमा माल्यार्पण कर किया याद


अररिया,03 दिसम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज राजेन्द्र चौक पर बुधवार को कांग्रेस नेता सहित चित्रांश परिवार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया।उनके प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति के देश और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।

मौके पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा की राजेंद्र बाबू बहुत ही विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका जीवन सदा संघर्षों से भरा रहा है।साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद राष्ट्रपति पद तक पहुंचना कोई साधारण बात नही। राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए उन्होंने देश दुनिया में कई अभूतपूर्व निर्णय लिए। आजादी की लड़ाई में भी वो कितनी बार जेल भी गए।संविधान सभा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी संविधान के मूल स्वरूप पर भी उन्होंने बहुत काम किया।आर्थिक रूप से अत्यंत ही कमजोर परिवार में जन्मे राजेंद्र बाबू को अपने मेधा और मेहनत के बल पर स्कूल के स्कॉलरशिप से लेकर देश के सर्वोच्च पद पर परचम लहराने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story