राम जानकी प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
राम जानकी प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा


अररिया 25 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज के लहसनगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर में राम जानकी की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में लगभग 551 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

लाल पीले वस्त्र धारण कर कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं का दल माथे पर कलश शोभायात्रा लहसनगंज रामजानकी मंदिर से निकाल कर नयानगर तिरसकुंड होते हुए मुखिया चौक होकर घोड़ाघाट रामचंद्र स्थान के समीप परमान नदी घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रियों ने परमान नदी का पवित्र जल कलश में भर कर पुनः तिरसकुंड, नयानगर होते हुए लहसनगंज श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची। जहां मंदिर परिसर में कलश को स्थापित किया।

इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कलश शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की टोली गाजे बाजे, डीजे के साथ चल रहे थे। इस दौरान युवाओं की टोली नाचते गाते चल रहे थे। कलश शोभायात्रा में सैकड़ों वाहनों के साथ युवाओं की टोली ध्वज लेकर आगे चल रहे थे। इस दौरान संपूर्ण वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान बना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story