जेसीआई परिसर स्थित अंग्रेजकालीन खंडहर भवन होगा ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
जेसीआई परिसर स्थित अंग्रेजकालीन खंडहर भवन होगा ध्वस्त


अररिया 15 मई(हि.स.)।

फारबिसगंज के जूट कॉर्पोरेशन निगम लिमिटेड परिसर स्थित खंडहर हो चुके अंग्रेजकालीन भवन को ध्वस्त किया जाएगा।यह निर्णय अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लेते हुए आम सहमति बनी।

प्रांगण के भीतर जर्जर गोदाम को ध्वस्त करने एवं सरकारी जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करवाने का प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में जेसीआई प्रांगण में सुलभ शौचालय बनाने के प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई की बात नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कही।

उल्लेखनीय हो कि इसी साल मार्च महीने में तेज आंधी तूफान में दरभंगिया टोला स्थित एक कच्ची घर पर जेसीआई का दीवार गिर गया था। जिसमें दबकर एक बच्चे की तत्काल मौत हो गई थी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उस घटना के बाद से ही खंडहर हो चुके भवन को ध्वस्त करने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा जोरों से उठाई गई थी।जिसके तहत शुक्रवार को एसडीओ के नेतृत्व में हुए बैठक में इस भवन के ध्वस्त करने पर सहमति बनी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story