दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन


अररिया 27 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज नगर परिषद को लाखों रूपये का राजस्व देने वाला फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।आक्रोशित दुकानदारों ने नाले के गंदे पानी का जल जमाव और उठते दुर्गंध को लेकर नगर परिषद प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे दुकानदार नाथू साह एवं गोलू कुमार ने कहा कई सालों से फुलवरिया हटिया के मुख्य मार्ग पर नाला का बदबूदार गंदा पानी बह रहा है। हम लोग दुकान नहीं खोल पा रहे हैं, जिस कारण हम लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा अगर तीन दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तो नगर परिषद के विरोध में धरना देंगे।आक्रोशित दुकानदारों ने नगर परिषद मुर्दाबाद,मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे देश भर में सफाई का बड़ा ही ख्याल रखा जाता है। आखिर फारबिसगंज नगर परिषद रामनवमी के अवसर पर फुलवरिया हाट मुख्य मार्ग पर लगे गंदे बदबूदार पानी का साफ सफाई क्यों नहीं किया l नगर परिषद भेदभाव क्यों कर रही है l

सोनी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को एवं अधिकारियों को काफी जागरूक रहने की अपील करते हैं और दूसरी ओर फारबिसगंज नगर परिषद प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का धत्ता बताता फिर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन के ऊपर मुकदमा दर्ज होनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story