समारोह आयोजित कर द्विजेदनी के जिला के टॉपर को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
समारोह आयोजित कर द्विजेदनी के जिला के टॉपर को किया गया सम्मानित


अररिया 04 अप्रैल(हि.स.)।फारबिसगंज के प्लस टू द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम राैशन किया है। कला संकाय में कृपा कुमारी जिला में द्वितीय टॉपर,वाणिज्य संकाय में आयुष खत्री प्रथम जिला टॉपर,विद्या कुमारी तृतीय जिला टॉपर रही।जिसे शनिवार को विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज विश्वास के द्वारा सम्मानित किया गया।

मौके पर विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि छात्रों की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ऐसे होनहार बच्चे ही हमारे समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।उन्होंने सभी तीनों टॉपर को बधाई देते हुए छात्रों से सीख लेने और प्रतियोगात्मक रूप से टॉपर बनने की प्रेरणा लेने की बात कही।

मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक और गैर शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story